स्वच्छता के लिए इंदौर विश्व में बन गया एक आर्दश, बढ़ाया देश व प्रदेश का मान: शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

भोपाल। इन्दौर को लगातार चौथी बार देश में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता अब इन्दौर का स्वभाव बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया कि यह इन्दौर के लोग थे जिन्होंने इस उपलब्धि को संभव बनाया। लागातार चार बार देश का सबसे साफ शहर। संपन्न और स्वच्छ मध्य प्रदेश के सपने को पूरा करने के लिये हम एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब इन्दौर का स्वभाव बन गया है। शहर अब स्वच्छता के लिये दुनिया में एक आदर्श बन गया है। इन्दौर के लोगों, जन प्रतिनिधियों, नगर निगम के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। 

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा