चांदनी चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत : मुख्यमंत्री गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को चांदनी चौक में उचित सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से इलाके को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। गुप्ता ने आज सुबह चांदनी चौक में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने इलाके में पान की पीक के निशान और कूड़ेदानों की कमी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों को इलाके में सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लेकिन लोगों को भी अपने आसपास सफाई सुनिश्चित करनी होगी। अगर किसी दुकानदार का कर्मचारी आस-पास के इलाके को गंदा कर रहा है, तो उन्हें उसे ऐसा न करने के लिए कहना होगा। अगर कोई दुकानदार ऐसा कर रहा है, तो उसके पड़ोसी दुकानदार को उसे समझाना होगा।’’

गुप्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे उनके पोस्टर दीवारों पर न लगाएं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्पष्ट निर्देश दिए हैं - हमारे पोस्टर न लगाएं। मुझे इन्हें देखकर खुशी नहीं होगी। कार्यकर्ता चाहें तो होर्डिंग लगा सकते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद इन्हें उतार भी देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई