महंगे प्रोडक्ट छोड़िए! घर पर देसी डबल क्लींजिंग से पाएं बजट में ग्लोइंग स्किन

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 29, 2025

 त्वचा की देखभाल के लिए ढील बिल्कुल भी न छोड़े। अगर आप सही ढंग से स्किन केयर करेंगी तो त्वचा भी शाइन करेगी। स्किन केयर में सबसे मुख्य स्टेप पहला क्लीनिंग होता है, अगर आपकी स्किन अच्छे साफ नहीं हुई तो कुछ भी अप्लाई कर लें आपको इससे कोई भी फायदा नहीं होगा। स्किन को साफ रखने के लिए हम सभी वेश वॉश को प्रयोग करते हैं। हालांकि, अगर आपने हैवी मेकअप या वाटर प्रूफ स्किन व मेकअप प्रोडक्ट्स को अप्लाई किया है, तो ऐसे में केवल फेस वॉश यूज करना काफी नहीं है। आप डबल क्लींजिंग मेथड़ अपनाना सकते हैं।

डबल क्लींजिंग की मदद से आप दो स्टेप में स्किन को साफ करते हैं। आप तेल से मेकअप, सनस्क्रीन, धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करें। इसके बाद मुल्तानी मिट्टी से पोर्स को डीप क्लीन करो, ऑयल सोखो और फेस को फ्रेश और ग्लोइंग महसूस कराओ। तो बिना देर किए आपको बताते हैं देसी तरीके से घर पर स्किन की डबल क्लींजिंग कैसे करें।

ऑयल क्लींजिंग

डबल क्लींजिंग के लिए आप सबसे पहले ऑयल क्लींजिंग जरुर करें। दो-तीन चम्मच बादाम का तेल लें। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो नारियल का तेल अच्छा रहेगा, अगर आपकी स्किन ऑयली  है तो इसके लिए बादाम या तिल का तेल बेस्ट रहेगा। ऑयल को आप हल्का सा गर्म करके और फिर चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन से हल्के मसाज करें। इसके अलावा, आप टी-जोन, गाल और जॉलाइन पर खास ध्यान दें। स्किन को हल्के गुनगुने पानी से धो सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी से क्लींजिंग करें

इसके बाद आप मुल्तानी मिट्टी से क्लींजिंग कर सकते हैं। सबसे पहले आप एक से दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट बना दें। यदि आपकी स्किन ड्राई हो तो गुलाब जल की जगह दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं और आप इसकी एक पतली लेयर स्किन पर  लगाएं कम से कम 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। अच्छे से सूख जाने के बाद आप सर्कुलर मोशन में मसाज कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करेगा। आखिर में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

मॉइश्चराइजर लगाएं

डबल क्लींजिंग मेथड़ के बाद आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। चाहे आप एलोवेरा जेल चेहरे पर अप्लाई कर सकते है।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच