ग्लासगो में जलवायु सम्मेलन धरती को बचाने का अंतिम मौका : प्रिंस चार्ल्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

रोम। प्रिंस चार्ल्स ने विश्व के नेताओं से बच्चों की हताशा भरी अपील पर ध्यान देने का अनुरोध किया है, जो जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में रविवार से आरंभ हुआ संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन ‘‘सचमुच में पृथ्वी को बचाने का अंतिम मौका है।’’ चार्ल्स ने रोम में बैठक कर रहे जी20 नेताओं से कहा कि उनके पास भविष्य की पीढ़ियों की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया अब भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अच्छी टीम : आरोन फिंच

उन्होंने कहा, ‘‘उन बच्चों की आवाज सुनना असंभव नहीं है जो आपको धरती के रक्षक मानते हैं, उनके भविष्य की जिम्मेदारी आपके हाथों में है।’’ पर्यावरण संरक्षण के पैरोकार चार्ल्स ने कहा , ‘‘ सरकारों को नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए लेकिन हम जो समाधान चाहते हैं उसकी कुंजी निजी क्षेत्र के पास है। ’’

इसे भी पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया, एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा

चार्ल्स ग्लासगो सीओपी-20 सम्मेलन में सोमवार को जी20 नेताओं का स्वागत करने वाले हैं।इसमें उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (95) शरीक होने वाली थी, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष