By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कपड़ा व्यवसायी ने कथित तौर पर झील में कूदकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रजापत के मुताबिक विनोद के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अपने व्यवसाय में हुए आर्थिक नुकसान से बहुत परेशान था, इसीलिये उसने यह कदम उठाया होगा।