किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना: 75 लोग जीएमसी जम्मू में भर्ती, एक की मौत, चार की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बड़े पैमाने पर बादल फटने के बाद यहां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में कुल 75 मरीजों को भर्ती कराया गया और उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले गांव चिसोटी में 14 अगस्त को बादल फटने से 61 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से अधिकतर श्रद्धालु थे। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और 50 अन्य लापता हो गए।

आंकड़ों के अनुसार, जीएमसी ने 75 में से 24 मरीजों का ऑपरेशन किया और उनमें से एक (सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र के 35 वर्षीय अशोक कुमार) की 16 अगस्त को मृत्यु हो गई।

अस्पताल ने बताया कि यहां अब भी भर्ती 47 मरीजों में से चार की हालत गंभीर है। 20 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, तीन फरार हो गए और चार अन्य चिकित्सकीय सलाह के विरुद्ध अस्पताल छोड़कर चले गए।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects