रविवार की सुबह दिल्ली में रहा सुहावना मौसम, छाए रहे बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह मौसम ठंडा और सुहावना रहा। शहर में सुबह का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में बारिश नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुआखाई पर्व की बधाई दी, किसानों को सराहा

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत था। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.6 डिग्री और 25.2 डिग्री था।

प्रमुख खबरें

TVS ने लॉन्च किया अपाचे का RTR160 और RTR160 4V ब्लैक एडिशन, जानें कितनी है कीमत

Thailand Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची

Food Recipes: घर पर बनाएं रेस्तरां जैसा हरा भरा कबाब, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

Book Review। पढ़े जाने योग्य कृति है एक पाव सच