सुराग हाथ लगे हैं, जल्द सुलझा लेंगे मोहाली विस्फोट मामले को: पुलिस महानिदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि मोहाली स्थित पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर एक दिन पूर्व हुए रॉकेट चालित ग्रेनेड हमले के संबंध में उसे कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और वह जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी के भावरा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि एक विस्फोटक पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय की इमारत से टकराया था और ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें टीएनटी (ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन) का इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत को आने वाले वर्षों में एक लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत होगी : ज्योतिरादित्य सिंधिया 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह आतंकवादी हमला था, डीजीपी ने कहा कि जांच में जो भी सामने आएगा उसे मीडिया से साझा किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने कहा, हमारे पास सुराग हैं और हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे। यह एक चुनौती है और हम इस मामले को सुलझाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। इस घटना को एक बड़ी खुफिया विफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि कार्यालय की इमारत में पुलिस के खुफिया निरोधी दस्ते, विशेष कार्य बल और कुछ अन्य इकाइयां भी हैं।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह