मुख्यमंत्री ने दिलाई सेवानिवृत IAS विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 25, 2022

चंडीगढ़  ।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने शुक्रवार को सेवानिवृत आईएएस  विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस श्री सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों ने हिंदी में शपथ ली।

 

बता दें कि राज्यपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा 3 के अधीन समिति की सिफारिश पर सेवानिवृत आईएएस श्री विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस श्री सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है।

इसे भी पढ़ें: 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में हिसार को मिलेगी करोड़ों रुपए की सौगात

इस मौके पर बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल मौजूद रहे। इनके साथ-साथ मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डीएस ढेसी, एसीएस श्री राजीव अरोड़ा, डॉ. सुमिता मिश्रा, श्रीमति जी. अनूपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, प्रधान सचिव श्री विजेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व शपथ लेने वाले अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Hush Money Case में Donald Trump को बड़ी राहत, संघीय अदालत में ट्रांसफर हो सकता है मामला

Amol Palekar Birthday:: Amol Palekar ने Bank of India की नौकरी छोड़ शुरू की एक्टिंग, Golmaal से मिली पहचान

China में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सजा

Dev Deepawali: काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली आज, त्रिपुरासुर वध के बाद देवताओं ने जलाए थे दीप