CM अमरिंदर बोले, छात्रों को विदेशी भाषाएं पढ़ाने पर शिक्षा विभाग करे विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्य के शिक्षा विभाग से कहा कि वह विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं पढ़ाने और वैश्विक स्तर पर उनकी रोजगार पाने की क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर विचार करें। उन्होंने विदेशी सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में वैकल्पिक विषय के तौर पर अवसर देने की जरूरत पर जोर देते हुए स्कूली शिक्षा विभाग से कहा कि वह विद्यार्थियों को चीनी, अरबी और फ्रांसीसी जैसी भाषाओं की शिक्षा देने के तरीकों पर विचार करे। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए कहा गया कि ये भाषाएं उन्हें (विद्यार्थियों को) पूरी दुनिया में रोजगार दिलाने के अवसर बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं। राज्य के स्कूली शिक्षकों से संवाद में सिंह ने कहा, ‘‘पंजाबी हमारी मातृहै और अंग्रेजी पहले ही स्कूलों में सिखाई जा रही है। ऐसे में विदेशी का अतिरिक्त ज्ञान हमारे विद्यार्थियों को अपना करियर बनाने में और मदद करेगा।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर