CM अमरिंदर ने AAP पर साधा निशाना, कहा- कोविड-19 को लेकर अफवाहों पर चुप है पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी राज्य के गांवों में कोरोना वायरस के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करने के बजाए अपने राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के आप के दावों को भी खारिज कर दिया। प्रदेश के आप के नेताओं पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ‘‘उनके (सिंह) खिलाफ निजी हमला पर ध्यान केंद्रित करने के बजाए राज्य के गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा महामारी के बारे में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा करनी चाहिए। ’’

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा