मुख्यमंत्री द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए दुर्गा माता मंदिर की प्रबंधक कमेटी को 11 कनाल ज़मीन देने का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2021

लुधियाना । पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज दुर्गा माता मंदिर की प्रबंधक कमेटी को अति आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए वैकल्पिक तौर पर ज़मीन अलॉट करने का ऐलान किया है।

यहाँ के पवित्र दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने और राज्य की और अधिक उत्साह और लगन के साथ सेवा करने के लिए माँ दुर्गा से आशीर्वाद लेने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा माता मन्दिर के प्रबंधक, मंदिर की जगह पर ही लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके समाज की असली सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य को और बढ़ावा देने की ज़रूरत है जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा मंदिर की मौजूदा जगह के बराबर 11 कनाल जगह अस्पताल के लिए अलॉट की जायेगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने मंदिर के पास के पुलिस स्टेशन को नयी जगह पर तबदील करके यह जगह मंदिर को अलॉट करने का भी ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी ने सभी के लिए किफायती आवास के सपने को साकार करने के लिए ‘अटल अपार्टमेंट्स’ की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री दोपहर के समय मंदिर परिसर में अरदास करने पहुँचे और उन्होंने राज्य के लोगों की पूरी निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ सेवा करने के लिए असीम शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने सामंजस्यपूर्ण समाज का सृजन करने के लिए जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की। 

इसे भी पढ़ें: डीसी का संदेश, ट्रैक्टर रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और अन्य स्वीप गतिविधियों के द्वारा किया जायेगा वोटरों को चुनाव के लिए प्रेरित

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों,भाईचारक सांझ और आपसी प्यार को हर कीमत पर कायम रखा जायेगा और इसको हमेशा प्रमुख प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने पंजाब के लोगों की इमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ सेवा करने की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए बड़ा सौभाग्यशाली है, जहाँ से दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा मिलती है और जो एक सकारात्मकता का स्रोत भी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य की शांति और विकास की अरदास करने के लिए इस स्थान पर आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों को लागू करने को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर मंदिर की प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री पुरुषोत्तम मित्तल, श्री संजय महेन्दरू और श्री संजय गोयल ने मुख्यमंत्री को माता रानी का दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दूसरों के अलावा उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशू, पंजाब वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और विधायक श्री कुलदीप सिंह वैद्य, विधायक श्री सुरिन्दर डावर, मेयर श्री बलकार सिंह उपस्थित थे। 

प्रमुख खबरें

Samruddhi Expressway पर कार सवार से हथियार के बल पर लूट, Thane पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!

गोकुल डेयरी चुनाव: Rohit Pawar ने सरकार पर लगाया जनादेश की अनदेखी का आरोप

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा