'आतिशी ने तो अपना बाप बदल लिया', रमेश बिधूड़ी के बयान पर रो पड़ी CM, बोलीं- बुजुर्ग व्यक्ति को गाली देने...

By अंकित सिंह | Jan 06, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में घोटाले का आरोप लगाया है। सीएम आतिशी ने दावा किया कि जब समरी रिवीजन चल रहा था - जब चुनाव आयोग के बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जा रहे थे, तो उन्हें मतदाताओं को शिफ्ट क्यों नहीं किया गया? इससे साफ है कि वोट काटने की साजिश चल रही है, ग़लत तरीक़े से...10% वोट जोड़ना और 5% हटाना- यही साजिश चल रही है। 

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम को लेकर टिप्पणी करके एक और विवाद खड़ा कर दिया। रोहिणी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम ‘मार्लेना’ से बदलकर ‘सिंह’ कर लिया है। कालकाजी सीट से मौजूदा विधायक आतिशी ने कुछ समय पहले अपना उपनाम हटा दिया था। बिधूड़ी ने आरोप लगाया, ‘‘वह मार्लेना (आतिशी द्वारा पहले इस्तेमाल किया जाने वाला उपनाम) से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, (और अब) मार्लेना ने पिता बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।’’ 

इसे भी पढ़ें: दिल्लीवालों को मोदी ने दिलाया भरोसा, भाजपा सत्ता में आई तो बंद नहीं होगी कोई कल्याणकारी योजना

बिधूड़ी पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। हाल में उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। बिधूड़ी के भाषण का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेताओं ने ‘‘बेशर्मी’’ की सारी हदें पार कर दी हैं। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गालियां दे रहे हैं। दिल्ली के लोग एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।’’ 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू