President Draupadi Murmu से मिले CM Bhagwant Mann, बोले- BJP में गए 7 AAP सांसदों की सदस्यता रद्द हो

By अंकित सिंह | May 05, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने खुद को अलग पार्टी बताकर भाजपा में विलय किया, वह संविधान का उल्लंघन है और असंवैधानिक है। हमने भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के उन राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: देश का Political Map बदला, West Bengal जीत की ओर रवानगी के साथ 21 राज्यों में NDA का परचम लहराया

ये सांसद एक सप्ताह पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राष्ट्रपति भवन के पास रेल भवन में एकत्रित हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति पार्टी को न्याय दिलाएंगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक के दौरान मान और राष्ट्रपति ने पंजाब से आम आदमी पार्टी से छह सांसदों के दल-बदल पर ध्यान केंद्रित किया। मान ने मुर्मू से मुलाकात से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी है। आज, मैं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने और राष्ट्रपति के समक्ष राज्य की सशक्त आवाज उठाने के लिए रवाना हुआ हूं।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी