Delhi Lok Sabha Election 2024: AAP के लिए प्रचार करेंगे CM भगवंत मान, 11 मई को होगा रोड शो

By अभिनय आकाश | May 09, 2024

पार्टी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए 11 मई को पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। दिल्ली में सात चरण के चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। मान कुलदीप कुमार और सहीराम पहलवान के लिए वोट मांगेंगे, जिन्हें पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। सहीराम इस समय तुगलकाबाद सीट से विधायक हैं। 1993 में राजनीति में प्रवेश करने वाले सहीराम कांग्रेस और बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की जमानत पर कब आएगा फैसला? सुप्रीम कोर्ट ने बता दी तारीख

राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट के लिए चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। ‘आप’ पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नयी दिल्ली से चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ रही है। चारों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि ‘आप’ का प्रचार अभियान व्यवस्थित तरीके से चले। ल में बंद आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के शाम को पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में पहले रोड शो पर राय ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ पार्टी का लोकसभा अभियान जेल का जवाब वोट से अपने तीसरे चरण में प्रवेश करेगा।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख