भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार को कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By अनुराग गुप्ता | Sep 07, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के पिता पर ब्राह्मणों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और उन्हें रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया।

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक शिक्षक ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, निलंबित हुआ

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नंद कुमार बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय कारागार में रखा गया है। 21 सितंबर की आगामी तारीख़ दी गई है।

दरअसल, नंदकुमार बघेल ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसके बाद ब्राह्मणों में काफी गुस्सा था।  

सर्व ब्राह्मण समाज के शिकायत पर रायपुर पुलिस ने शनिवार को नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताया था और लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की थी।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar ने टाला बड़ा विमान हादसा, दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में हुए सम्मानित

नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये Madhya Pradesh से बरामद, 3 गिरफ्तार

पंजाब में BJP और Akali Dal का समझौता हताशा भरा, Sachin Pilot ने साधा निशाना

Sourav Das का आरोप: युवाओं के आंदोलन से डरी सरकार, Oxford Union जाने से रोका गया