सीएम बोम्मई का सिद्धारमैया पर पलटवार, कांग्रेस को गुलामगिरी की पार्टी बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

हुबली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारतीय जनता पार्टी को तालिबानी बताने वाले कथित बयान के लिए नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को गुलामगीरी की पार्टी बताया। सिद्धरमैया के बयान पर एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, यह (कांग्रेस) गुलामगीरी की पार्टी है, इसलिए वे देशभक्ति को भी अलग तरह से देखते हैं। हमारी पार्टी देशभक्त है, वह गुलामगीरी की पार्टी हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अपनाई गई मैकाले की शिक्षा नीति के कारण, भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसरों से वंचित हो गया।

इसे भी पढ़ें: मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, सीमित ओवरों के लिए खेलते रहेंगे

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, आरएसएस और भाजपा हिटलर के वंश से हैं। भाजपा तालिबानी हैं। उनसे सावधान रहें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि सिद्धरमैया के बयान से साफ पता चलता है कि वह निराश हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार