Mallikarjun Kharge को लेकर कांग्रेस के आरोप पर बोले CM Bommai, हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे

By अंकित सिंह | May 06, 2023

कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरो पर हैं। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहै है। इन सब के बीच कर्नाटक की राजनीति में आस उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस ने अपने पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर भाजपा पर आरोप लगा दिया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज कहा कि भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में हैं। इसी को लेकर अब भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे, हम पूरे मामले की जांच करेंगे और अगर कुछ गलत किया गया है या ऐसा करने का किसी का इरादा है तो कानून अपनी कार्रवाई करेगा। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर कर्नाटक चुनाव में होती है कांग्रेस की हार है तो उसका दोष लेने को हूं तैयार

वहीं, कांग्रेस की ओर से ट्वीटक पर एक वीडियो साक्षा किया गया है। उसमें लिखा है कि "मैं मल्लिकार्जुन खरगे और उसके पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा"। यह धमकी कर्नाटक में BJP कैंडिडेट और PM मोदी के चहेते मणिकांत राठौड़ ने दी है। मणिकांत पर 3 राज्यों में घोटाले, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमले, अवैध वसूली, धोखाधड़ी, शांति भंग करने जैसे 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। BJP और PM मोदी ऐसे गुंडों को आगे बढ़ा रही है, जो समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान