सी एम चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह दर्शनों को नकोदर पहुंचे

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 27, 2021

नकोदर।  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में माथा टेका और पंजाब में पंजाबियों की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री हरदेव सिंह लाड्डी शेरोवालिया, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह सामरा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली आदि शाहकोट से डेरा बाबा मुराद शाह पहुंचे । व उन्होंने दरबार में झुककर पंजाब की बेहतर सेवा के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को डेरा के ट्रस्टियों ने शाल  देकर सम्मानित किया । इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आई संगत से भी मुलाकात की और बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चाय का लंगर भी खिलाया। 

इसे भी पढ़ें: राजा वारिंग ने बादल की बसों के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरा

इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने भी दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में मत्था भी टेका। मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने दरबार परिसर का दौरा किया और संगत से बातचीत की। उन्होंने पंजाब में शांति और समृद्धि की कामना की। दरबार के प्रधान सेवक व लोकसभा सदस्य हंस राज हंस सहित अन्य शख्सियतों ने भी लंगर सेवा की। मुख्यमंत्री ने दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 11-11 लाख रुपये अनुदान की भी घोषणा की। 

इसे भी पढ़ें: बादल व कैप्टन ने नशे के व्यापार को बढ़ाया, हम नशे को समाप्त कर रहे हैं - चन्नी

इस अवसर पर आईजी जालंधर जोन जीएस ढिल्लों, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एस. एस. जालंधर देहाती सतिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत दहिया, अश्वन भल्ला, सोनू ढेसी, हनी जोशी, सुखविंदर कोटली, अमृतपाल भोंसले आदि मौजूद थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  नकोदर से लौटते समय गांव मालको में खेल रहे युवकों को देखने मैदान पर गए और कुछ देर उनके साथ क्रिकेट और फुटबॉल खेला। युवाओं को पूरे उत्साह के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि खेलों में उभरते खिलाड़ियों को तैयार करना समय की महत्वपूर्ण मांग है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को बेहतर भविष्य के साथ-साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का मौका देता है जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बेहद जरूरी है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda