CM चन्नी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान भरने की इजाजत तो केंद्र सरकार पर बरसे सुनील जाखड़, कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Feb 14, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। जिसकी वजह से मुख्यमंत्री चन्नी होशियारपुर में होने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो पाए। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की वजह से प्रदेश में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: किसानों से एक साल तक PM मोदी ने नहीं की बात, राहुल बोले- गलती मानने के बाद भी नहीं दिया मुआवजा

इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चन्नी को होशियारपुर आना था लेकिन केंद्र सरकार की वजह से चन्नी का कार्यक्रम रद्द हो गया। ऐसे में अगर चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो मैं समझ जाऊंगा कि यह चुनाव स्वांग मात्र है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट