By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2021
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का लॉन्च हो रहा है। जिनके घर में कोरोना से मौत हुई है वे पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी के घर में दिल्ली सरकार का एक प्रतिनिधि जाकर फॉर्म भरवाएगा और रजिस्ट्रेशन करवाएगा।