CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अधिकारियों को नव वर्ष के मद्देनजर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने को कहा।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में आपराधिक कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक आवागमन तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने वाहनों के अनियंत्रित संचालन तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने पर विशेष निगरानी के साथ ही शराब के ठेकों के आसपास भी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए