रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM धामी, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत व लैंसडौन कैंट क्षेत्र को नगर पालिका में मिलाने का अनुरोध किया, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन व जन सुविधाओं के समग्र विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने धारचूला व जोशीमठ के सैन्य हेलीपैडों को आरसीएस हवाई सेवा के अंतर्गत उपयोग करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में आपदा व राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के रखरखाव व अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान Father of Global terrorism, राजनाथ सिंह बोले- पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछा, हमने कर्म देखकर मारा

मुख्यमंत्री ने राज्य के दूरस्थ एवं दुर्गम भूभागों में पम्प भण्डारण परियोजनाओं के विकास हेतु 3800 करोड़ रूपये की वायबिलिटी गैप फण्ड की भी मांग की, ताकि इन क्षेत्रों में ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके तथा स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पावर सिस्टम डेवलपमेंट फण्ड के अन्तर्गत पिटकुल की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत करने तथा इन दोनों परियोजनाओं को शत-प्रतिशत अनुदान के साथ स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इन परियोजनाओं की लागत 1007.82 करोड़ रूपये है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत दुर्बल आय वर्ग हेतु आवासीय इकाईयों के निर्माण के सम्बन्ध में वर्तमान दिशा-निर्देशों की व्यवहारिक चुनौतियों की ओर केन्द्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका