अमरनाथ में फंसे हुए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं से CM धामी ने फोन पर की बात, बोले- चिंता मत करो, सब निकल जाओगे

By अनुराग गुप्ता | Jul 09, 2022

देहदरादून। जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाकर्मी जुटे हुए हैं एवं राहत और बचाव कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं से फोन पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरनाथ में राज्य के भी लोग फंसे हैं और उन सबको निकालने के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मैं गृह मंत्री और उपराज्यपाल (जम्मू-कश्मीर) से अनुरोध करूंगा कि फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जाए। फंसे लोगों को सहायता प्रदान कराने में हम लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ में फंसे हुए 15,000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया 

लापता हैं 40 लोग !

एनडीआरएफ के निदेशक जनरल अतुल करवार ने बताया कि 16 लोगों की मौत की खबर है और 40 के आसपास लोग लापता हैं। रात साढ़े 4 बजे तक रेस्क्यू का काम चला फिर बारिश के कारण राहत एवं बचाव अभियान रोका गया, वापस सुबह 6 बजे से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट