मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 16, 2022

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश लाए गए राज्य के विद्यार्थियों से आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित वापिस लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संवेदनशीलता के साथ हर संभव प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने पर प्रधानमंत्री ने चार केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात किया, जो देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री की चिंता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती देशों से विशेष उड़ानों के माध्यम से वापस लाया गया और प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, तकनीकी और ज्ञान सहायता के लिए विश्व बैंक से अनुरोध किया

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने भी प्रभावी ढंग से इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली तथा मुंबई पहुंचने के उपरांत राज्य सरकार की ओर से राज्य के लोगों को उनके घर पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं और सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि विद्यार्थियों का करियर प्रभावित न हो।

इसे भी पढ़ें: सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आरंभ

 यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की समस्या के प्रति अत्यधिक संवेदनशील रवैया अपनाने के लिए विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में बनाई गई भारत की सशक्त छवि पर उन्हें गर्व महसूस होता हैं। सभी विद्यार्थियों ने पड़ोसी देशों में कार्यरत भारतीय दूतावास के कर्मचारियों की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें: कृषि मंत्री ने कृषि विभाग की पांच और पशुपालन विभाग की छः डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सेवाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शिमला में मुख्यमंत्री के साथ विधायक विनोद कुमार और जे.आर कटवाल, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य भी उपस्थित थीं। 

मुख्यमंत्री ने ऐसी म्हारी मंडी वीडियो गीत जारी किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी जिले के जतिन शर्मा द्वारा स्वरबद्ध वीडियो गीत ऐसी म्हारी मंडी... जारी किया।

मुख्यमंत्री ने गायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत प्राचीन संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने और लोगों के बीच मंडी जिले की भव्य घाटियों के सौंदर्य को लोकप्रिय बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित