मुख्यमंत्री ने शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें कम करने के निर्देश दिए

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 29, 2021

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में सरकार के उपक्रम पवन हंस लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक संजीव राजदान के साथ एक बैठक में राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी सेवाओं की दरंे कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला-धर्मशाला के लिए सीधी उड़ान आरम्भ करने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती विरासत मामले समाधान योजना अधिसूचित की

संजीव राजदान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें शीघ्र ही कम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पवन हंस द्वारा शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरम्भ करने के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। मनाली में हैलीपैड को उपयोग करने का मामला रक्षा मंत्रालय के साथ उठाया गया है और मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होते ही शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरम्भ कर दी जाएंगी। भारत सरकार के साथ यह मामला प्रभावी रूप से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सलाहकार व प्रधान निजी सचिव डाॅ.आर.एन. बत्ता भी बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान

Gonda में कजली तीज पर 12 लाख शिवभक्तों के आने का अनुमान, सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

BRICS Summit में PM Modi ने की Xi Jinping से द्विपक्षीय बातचीत, चीन के समर्थन पर जताया आभार

Car Tips: कार का AC चलाते समय न करें ये गलती! Auto और Recirculation Mode का समझें सही तरीका