Salman Khan से मिलने पहुंचे CM एकनाथ शिंदे, कहा- चिंता न करें, पूरी सरकार उनके साथ है, कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मुलाकात की है। इस मौके पर सलमान खान के पिता वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान भी मौजूद थे। ख्यमंत्री ने सलमान और उनके परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के दो दिन बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने खान परिवार से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra के जालना में पिता ने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

बैठक के दौरान दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान, पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, विधायक जीशान सिद्दीकी और युवा सेना के राहुल कनाल भी मौजूद थे। इससे पहले आज गुजरात पुलिस ने गोलीबारी की घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। आरोपियों की पहचान बिहार के विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई, जिन्हें बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 25 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के