मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस और जीवित्पुत्रिका व्रत की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 13, 2025

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। राष्ट्र को एकजुट रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना की है।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: आधार पर कैसे फंस गया चुनाव आयोग? बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या ऐतिहासिक फैसला दे दिया

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर