Modi पर CM Gehlot का पलटवार, बोले- मणिपुर से तुलना कर पीएम ने राजस्थान के स्वाभिमान को पहुंचाया चोट

By अंकित सिंह | Jul 22, 2023

राजस्थान में जारी राजनीतिक वार-पलटवार के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। जयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए, उससे राजस्थान की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 27 जुलाई की तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर आ रहे हैं। किसानों का सम्मेलन करने के लिए वो आ रहे हैं। मार्केटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में महिला सुरक्षा को लेकर मंत्री Rajendra Gudha ने अपनी ही सरकार को क्यों घेरा? सचिन पायलट से है खास कनेक्शन!

राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर क्या कहा

राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान के मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के सवाल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है और इस पर हम अपने हिसाब से चर्चा करते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में शहरी और ग्रामीण इलाकों में साल में 125 दिन रोजगार तथा बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को हर महीने न्यूनतम एक हजार रूपए की पेंशन की गारंटी देने वाला विधेयक शुक्रवार को विधानसभा में पारित किया गया था। इसी को लेकर गहलोत की यह प्रेस वार्ता थी। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी वजह से राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi Vadodara Visit | पीएम मोदी के कार्यक्रम का ज़बरदस्त क्रेज! BookMyShow पर 1 घंटे में बुक हुए सभी टिकट, 42000 लोग वेटलिस्ट में शामिल

Satya Niketan Building Collapse | दिल्ली में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों का सच, सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे गंभीर सवाल

Satya Niketan हादसे के बाद कॉजपा ने उठाई PG Mafia की जांच और सुरक्षा ऑडिट की मांग

Odisha Cabinet ने बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 15,948 करोड़ रुपये के Investment को दी मंजूरी