गिरजाघर जाने वालों की पुलिस उत्पीड़न की शिकायतों पर सीएम ने दिया जांच का आश्वासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

पणजी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को विधानसभा को आश्वासन दिया कि दक्षिण गोवा के कोलवा गांव में गिरजाघर जाने वालों की पुलिस उत्पीड़न की शिकायतों पर वह जांच करेंगे। सदन में यह मुद्दा उठाते हुए राकांपा विधायक चर्चिल अलेमाओ ने कहा कि अंदरूनी रोड पर मोटरसाइकिल से बिना हेलमेट के गिरजाघर जाने वालों को यातायात पुलिसकर्मी दंडित कर रहे हैं।

जवाब में सावंत ने कहा कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित कर अपनी ड्यूटी निभा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ यातायात नियमों का पालन किया ही जाना चाहिए। लेकिन, फिर भी, यदि कोई उन्हें परेशान कर रहा है तो मैं उसकी जांच करूंगा।’’

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद