Tirupati Laddu Row: CM को हुआ शक, कैसे हुई तिरुपति मंदिर के प्रसाद की जांच, खुद टीटीडी अधिकारी से जानें

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी शमाला राव ने कहा कि जब मैंने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला, तो सीएम ने खरीदे गए घी और लड्डू की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है और प्रसादम के रूप में चढ़ाया जाता है। गुणवत्ता में कोई भी विचलन 'अपवित्रम'का कारण होगा। हमने शुरू किया। उस पर काम करना। हमने पाया कि हमारे पास घी में मिलावट की जांच करने के लिए कोई आंतरिक प्रयोगशाला नहीं है। बाहरी प्रयोगशालाओं में भी घी की गुणवत्ता की जांच करने की कोई व्यवस्था नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Animal Fat in Tirupati Laddu: केंद्र सरकार ने मामले का लिया संज्ञान, जितेंद्र सिंह बोले- उचित कार्रवाई की जाएगी

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि मामले की जांच करके दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यदि दावे गलत या किसी और मकसद से प्रेरित हैं, तो तिरुपति के लाखों भक्त उन्हें माफ नहीं करेंगे जिन्होंने उनकी आस्था से खिलवाड़ किया है। टीटीडी ईओ श्यामल राव ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहले ही लड्डू बनाने में पशु चर्बी का इस्तेमाल किये जाने की शिकायत की थी। आपूर्तिकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी कि यदि वे अच्छी गुणवत्ता का सामान उपलब्ध नहीं कराएंगे तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री (नायडू) ने घी के साथ-साथ लड्डू की गुणवत्ता पर भी चिंता व्यक्त की।   

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित