'हेमंत सोरेन नहीं दे रहे इस्तीफा', कांग्रेस नेता बोले- 2 दिनों के भीतर स्पष्ट होगी स्थिति, राज्यपाल ने मांगी कानूनी राय

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2022

रांची। झारखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। खनन पट्टा आवंटन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर राजभवन ने चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में यूपीए विधायकों ने राज्यपाल रमेश बैस को पत्र लिखकर उनसे अहम सवाल पूछा है। यूपीए विधायकों ने राज्यपाल को लिखे पत्र में पूछा कि क्या हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे ?

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि हेमंत सोरेन आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है और फिर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने इस्तीफे की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा गया: बघेल 

राज्यपाल ने मांगी कानूनी सलाह

बंधु तिर्की ने बताया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। राज्यपाल ने कानूनी राय मांगी और आश्वासन दिया कि 2 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। हमने यह भी सवाल किया कि मीडिया में चुनिंदा जानकारी कैसे लीक की जा रही है, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि स्रोत उनके कार्यालय में नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा