Manipur की वीडियो वायरल होने के बाद आया CM Himanta Biswa Sarma का बयान, कहा- ये कृत्य बेहद भयानक है

By रितिका कमठान | Jul 23, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर के वायरल वीडियो की जमकर निंदा की है। मणिपुर के इस वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों की भीड़ द्वारा नग्न कर घसीटा गया था। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे भयानक कहा है।

उन्होंने इस संबंध में लगातार ट्वीट्स किए है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हुई यौन हिंसा की रिपोर्ट को भी ट्वीट में साझा किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मणिपुर की घटना भयावह है। अपराधियों को कानून की पूरी मार झेलनी पड़ेगी। दुर्भाग्य से तथाकथित उदारवादियों के बीच स्पष्ट पैटर्न है। हिमंत बिसवा सरमा ने ट्वीट किया कि आक्रोश उत्तर पूर्व तक ही सीमित है, जबकि वे अन्य जगहों पर समान रूप से क्रूर अपराधों को नजरअंदाज करेंगे।''

इसके अलावा उन्होंने अपने अकाउंट पर समाचार रिपोर्ट भी शेयर की है जिसमें कई तथ्य साझा किए गए है। पहली रिपोर्ट में राजस्थान की घटना का जिक्र है जिसमें 19 जुलाई, 2023 को जोधपुर की घटना का जिक्र किया गया है। इसमें छह महीने के शिशु सहित चार लोगों के एक परिवार की पहली बार हत्या कर दी गई और उसे जिंदा जला दिया गया।”

दूसरी रिपोर्ट भी राजस्थान के जोधपुर की है, जिसमें 16 जुलाई 2023 को एक दलित नाबालिग के साथ उसके प्रेमी के सामने सामूहिक बलात्कार किया गया।” तीसरी रिपोर्ट  में बीजेपी के एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि 8 जुलाई, 2023 को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके कपड़े उतार दिए और उन्हें नग्न करके घुमाया। चौथी रिपोर्ट में 7 जून, 2023 की घटना बताई गई है जो बिहार में हुई थी। यहां बिहार में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 8 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने कहा, ''20 अक्टूबर, 2022 को झारखंड के चाईबासा में दिनदहाड़े सड़क पर एक आदिवासी महिला के साथ 10 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।'' ट्वीट्स की इस श्रंख्लाक के अंत में उन्होंने सवाल किया कि मणिपुर और उत्तर पूर्व के राज्यों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मेरे राज्य असम में भी महिलाओं या आदिवासियों के खिलाफ किए गए भयानक अपराधों के कुछ हालिया उदाहरण हैं। कहीं भी होने वाले अपराध की निंदा होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Thane के Raheja Garden में भीषण आग, TDR और दमकल ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

MP के Seoni में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़ककर बदल रहे AQI डेटा, Saurabh Bharadwaj का Delhi सरकार पर वार

दिवाली के मौके पर Amitabh Bachchan ने जलसा के बाहर बिना बुलेटप्रूफ घेरे के प्रशंसकों से की मुलाकात, साथ दिखे अभिषेक बच्चन