मुख्यमंत्री ने सुजानपुर की राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 19, 2022

शिमला  । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं हमीरपुर में सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी विविध और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के परिचायक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करने और बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले लगभग दो वर्षोे के दौरान अधिकतर मेले और त्यौहार व्यापक स्तर नहीं मनाए गए। उन्होंने होली के पावन अवसर पर आम जनता विशेषकर सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने सुजानपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल और जल शक्ति मंडल खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने पशु औषधालय मझोग सुल्तानपुरी को पशु चिकित्सा अस्पातल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की ।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियाजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

जय राम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश और देश इस महामारी से े बाहर आ रहा है और इसका श्रेय देश के लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करवाएं गए स्वेदशी टीके को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का कल्याण और प्रत्येक क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रथम ही निर्णय वृद्धजनों के उत्थान और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना था।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे फार्मा उद्योगों पर कड़ी नजर रखे -आम आदमी पार्टी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला कमेटी द्वारा प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव वर्ष 1796 से मनाया जा रहा है और पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस उत्सव ने और अधिक लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने सुजानपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग का मंडल खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हमीरपुर की उपायुक्त और मेला कमेटी की अध्यक्ष देबस्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्हांेने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और होली उत्सव के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यह उत्सव दो वर्षों के अन्तराल के बाद मनाया जा रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। इंडियन आईडल फेम अंकुश भारद्वाज ने सांस्कृतिक संध्या में अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया

इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे