MLC चुनाव नतीजों के बाद JDU की Rahul Gandhi को नसीहत, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय जनहित पर दें ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

एमएलसी चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी पार्टी की रणनीति पर पुनर्विचार करने और निर्वाचन आयोग एवं चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाने के बजाय जनता के मुद्दों पर ध्यान देने का सुझाव दिया। जद (यू) ने कहा कि चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव में कांग्रेस केवल एक सीट जीत सकी। जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कांग्रेस लगातार मतपत्रों के जरिए चुनाव कराने की मांग करती रही है, लेकिन चुनाव में उसके प्रदर्शन के बाद उसे आत्ममंथन करना चाहिए।

प्रसाद ने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी इसके निहितार्थ समझ सकते हैं, तो उन्हें ऐसा करने की कोशिश करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग का मजाक उड़ाने और उसकी वैधता पर सवाल उठाने के बजाय उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का जुड़ाव सुनिश्चित करना चाहिए। इससे बिखरी हुई रणनीति के बावजूद पार्टी को कुछ जमीन हासिल करने में मदद मिल सकती है।’’

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार

Karnataka की Uma Kashvi बनीं WPL की सबसे युवा खिलाड़ी Delhi Capitals ने 10 लाख में जोड़ा

UP विधान परिषद चुनाव में INDIA गठबंधन का मजबूत प्रदर्शन, Congress ने 2027 का सेमीफाइनल बताया

Asian Champions Trophy: Harmanpreet Singh और सुखजीत के दम पर भारत ने China को 5-2 से रौंदा