Andhra Pradesh Government Scheme: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए CM जगन ने शुरू की नई योजना, महिलाओं को मिलेगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | May 07, 2024

कोरोना संकट काल में काम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल के चलते सीएम जगन मोहन रेड्डी ने महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे लाने के लिए एक नई स्कीम की शुरूआत की। बता दें कि इस स्कीम का नाम 'वाईएसआर चेयुत्था' है। इस योजना के जरिए समाज के समाज के अलग-अलग तबके की महिलाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh Government Scheme: CM जगन मोहन रेड्डी ने शुरू की 'उन्नत वाईएसआर आरोग्यश्री योजना', इन्हें मिलेगा लाभ

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बताया कि इस योजना के तहत 45 से 60 साल तक की उम्र वाली करीब 8 लाख विधवा महिलाओं को लाभ मिलेगा। वहीं अब नई स्कीम के तहत 18 हजार रुपए सालाना और मिलेंगे। अब इन महिलाओं को सरकार की ओर से हर साल करीब 45 हजार रुपये की मदद दी जा रही है। इसके अलावा इन महिलाओं को कामकाज की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से कई ऐसी कंपनियों को इन क्षेत्रों में बुलाया गया है, जहां पर महिलाओं को काम मिल सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने चुनाव के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण का वादा किया था। जिसके बाद उनकी पार्टी को महिला मतदाओं का साथ मिला था। 

प्रमुख खबरें

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद को बताया गया विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

मोदी के सामने जो हुआ उसे कभी नहीं भूलेगा भारत, बड़ा खेल शुरू !

नारी शक्ति को सलाम! Amit Shah ने BSF महिला जवानों के लिए राजस्थान में बैरकों का किया उद्घाटन

ITC Investors के लिए खुशखबरी! Share में गिरावट के बीच कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान