मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से भेंट

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 09, 2021

शिमला, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने दिल्ली हिमाचल सदन में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविड के हिमाचल दौरे को लेकर विस्त्रित चर्चा भी की गई। 

 

 

 

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी, भाजपा प्रभारी एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने अपनी हस्तलिखित पुस्तक आई एम आ कोरोना सर्वाइवर भी राज्यपाल को भेंट की। 

इसे भी पढ़ें: एमएसपी में बढ़ौतरी ऊंट के मुंह में जीरा, कांग्रेस प्रवक्ता बोले- किसानों से धोखा कर रही सरकार

 खन्ना ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान सोसायटी की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए जो नई पहल की है, उसे राज्यपाल के साथ सांझा किया है। इंडियन रेडक्रास सोसायटी ,आइआरसीएस वर्ष 1920 में जनकल्याण हेतु स्थापित की गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुये देशवासी आज उन्हें स्मरण कर रहे

 

 

उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को आने वाले समय मे किस प्रकार से रेड क्रॉस सोसाइटी ज़िला स्तर पर अपने कार्यों को और शसक्त ररू से करेगी उसकी पूर्ण योजना से भी अवगत करवाया।

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card