अपना इलाज करवा कर शिमला वापिस लौटे सीएम जय राम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 22, 2022

शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज  दिल्ली में अपना इलाज करवा कर स्वस्थ होकर शिमला लौट आये।  अनाडेल हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं व प्रशासन के अधिकारियों ने उनका शिमला पहुंचने पर स्वागत किया । 

चार दिन पहले अचानक तबीयत बिगडने के बाद डाक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली शिफट किया गया था।  जय राम ठाकुर को इससे पहले शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के लिये लाया गया। जहां चेक अप के बाद डाक्टरों ने उन्हें एम्स दिल्ली भेजा। जहां दो दिन से उनका उपचार चल रहा था। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज छुट्टी मिल गई। वह वहां चार दिन से स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण करवा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया 17 फरवरी को रक्तचाप की परेशानी के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला में टेस्ट करवाने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर वह एम्स में उपचार के लिए गए थे। आज सुबह वहां उन्हें छुट्टी मिली, उसके बाद सीएम सीधे शिमला पहुंचे। अनाडेल में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: अवैध पटाखा फैक्टरी सात लोगों की मौत का कारण बनी

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, महामंत्री त्रिलोक जामवाल, महापौर सत्या कौंडल,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा , जितेंद्र भोटका, संजीव कटवाल, रूपा शर्मा, ने अन्नाडेल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वास्थ होकर शिमला आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।  भाजपा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गरम जोशी के साथ स्वागत किया और उनका कुशल क्षेम जाना।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में आग से छह महिलायें जिंदा जलीं 20 मजदूर झुलसे

कल से शुरू होने जा रहे हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के लिये आज शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा विधायकों से मिलेंगे। भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार करने के लिए पीटरहॉफ में को शाम सात बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है।

प्रमुख खबरें

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

मारुति सुजुकी को लगा बड़ा झटका, Q1 Net Profit 9.11% गिरकर ₹3,446.9 करोड़ पर पहुंचा

WTC के लिए Team India को बड़ी राहत, Jasprit Bumrah ने फिटनेस टेस्ट पास किया!

सावन में Greater Noida के इस प्राचीन शिव मंदिर का दर्शन हैं बेहद खास, भक्तों की भीड़ लगी रहती है!