झुग्गियों में आग: अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के परिजन के लिए घोषित की अनुग्रह राशि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली।उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हादसे में जान गंवाने वाले वयस्कों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये जबकि जान गंवाने वाले नाबालिगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही जिन लोगों की झुग्गियां जल गईं, उन्हें 25 हजार रुपये बतौर मुआवजा राशि दी जाएगी। केजरीवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ितों से बात की।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus