CM Kejriwal का बड़ा एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया, 5 बजे तक मांगी रिपोर्ट

By अंकित सिंह | Aug 21, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार से शाम 5 बजे तक रिपोर्ट भी मांगी है। पुलिस ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी पर अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है। 1 अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद लड़की आरोपी - विभाग में एक उप निदेशक - और उसके परिवार के साथ उनके घर पर रह रही थी।

इसे भी पढ़ें: सुर्खियों में क्यों है Unacademy? एक टीचर की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, केजरीवाल-कांग्रेस का भी सवाल

मालीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है कि उसे अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? हम दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर रहे हैं क्योंकि हम जानना चाहते हैं कि उसके खिलाफ क्या शिकायते हैं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उसका गर्भपात कराया। पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता के निधन के बाद, आरोपी उसे देखभाल और सहायता के लिए अपने घर ले गया था। दिल्ली सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है। 

प्रमुख खबरें

भारत में Cruise Tourism की अपार संभावनाएं, 20 करोड़ लोग यात्रा खर्च उठाने में सक्षम

Diwali पर फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए Diet में करें ये बदलाव, कम होगा Belly Fat

Yogi Adityanath का तंज: Chauri Chaura के 172 क्रांतिकारियों की पैरवी के लिए आगे नहीं आए थे Nehru

2027 चुनाव से पहले Punjab में AAP को झटका, एक साथ दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी