Delhi excise policy case: अभी तिहाड़ में रहेंगे CM केजरीवाल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2024

दिल्ली की एक अदालत ने अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित धन शोधन मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत द्वारा उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के कुछ घंटों बाद 1 अप्रैल को दोपहर में उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इससे पहले दिन में, मामले में सह-आरोपी, बीआरएस नेता के कविता की हिरासत भी 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ में दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले भगवंत मान, बोले- केजरीवाल के साथ कट्टर अपराधी जैसा किया जा रहा व्यवहार

प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के संबंध में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, ने पहले विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की राउज़ एवेन्यू अदालत को बताया था कि वह "पूरी तरह से असहयोगी, टालमटोल करने वाले थे, पूछताछ के दौरान उन्होंने भ्रामक जवाब दिए। अपने पहले के रिमांड आवेदन में ईडी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में बदलाव के बाद प्राप्त रिश्वत का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनावों के लिए आप के अभियान को वित्तपोषित करने के लिए किया गया था। एजेंसी ने केजरीवाल को कथित घोटाले का “किंगपिन और मुख्य साजिशकर्ता कहा।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी का आज आखिरी दिन, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई, राहत नहीं तो क्या विकल्प?

ईडी ने गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल सहित चार सेलफोन जब्त किए थे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपना आईफोन बंद कर दिया है और उसका पासवर्ड अपने पूछताछकर्ताओं के साथ साझा नहीं किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने कहा कि अगर ईडी को उनके फोन डेटा और चैट तक पहुंच मिलेगी तो उन्हें आप की चुनाव रणनीति और चुनाव पूर्व गठबंधनों का विवरण मिल जाएगा। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सोमवार को ईडी को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत ने ईडी से जवाब मांगा और मामले को 29 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

प्रमुख खबरें

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यों का Capex 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: Crisil

कार्यकर्ता Pranab Doley की NSA हिरासत Gauhati High Court ने की रद्द

Tarun Tejpal को Supreme Court से नहीं मिली राहत, रेप केस में 10 साल की सजा पर रोक से इनकार

दौलत राम कॉलेज यौन उत्पीड़न मामले में NCW सख्त, प्राचार्या से मांगी रिपोर्ट