मुर्शिदाबाद के दौरे पर सीएम ममता बनर्जी, बीजेपी पर साधा निशाना, बोलीं- सांप्रदायिक हिंसा के बजाय सीमा का रखें ध्यान

By अंकित सिंह | May 05, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति स्थिर हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा गृह मंत्रालय को दंगों पर दी गई रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्हें राज्य में अनुच्छेद 356 के संभावित क्रियान्वयन के बारे में कोई जानकारी है। सोमवार दोपहर ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सांप्रदायिक हिंसा करने के बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें। कृपया भारत का ध्यान रखें। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी सोमवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकती हैं

ममता ने आगे कहा कि आप हमारे लोगों को क्यों पीट रहे हैं? मुझे जानकारी है कि ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में बंगाली बोलने वाले लोगों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप बंगाली बोलने के कारण हमारे प्रवासी श्रमिकों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। यही आप और मुझमें अंतर है। हमारे राज्य में 1.5 करोड़ से ज़्यादा लोग काम कर रहे हैं, जो अलग-अलग धर्मों और क्षेत्रों से आते हैं। हम नहीं चाहते कि ऐसी घटनाएँ हों या कुछ ग़लतफ़हमियाँ पैदा हों। हमने ओडिशा, बिहार और राजस्थान की राज्य सरकारों से संपर्क किया है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects