CM मान ने बाढ़ में फंसे लोगों को दिया अपना हेलीकॉप्टर, जिससे दूध, राशन और पानी पहुँचाया जा सके

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

भारी बारिश के बाद पंजाब के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरदासपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यहां आने के बाद पता चला है कि कई गांवों में लोग फंसे हुए हैं। लोग अपने घरों की छतों पर बैठे हैं और उन्हें राशन भी नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने हमें 92 सीटों वाला हेलीकॉप्टर दिया था। अब मैं वही हेलीकॉप्टर लोगों को सौंप रहा हूं। मैं इसे यहीं छोड़ रहा हूँ ताकि इसके ज़रिए लोगों तक दूध, राशन और पानी पहुँचाया जा सके। मैंने इसके लिए डीसी साहब को निर्देश दे दिए हैं। मैं खुद गाड़ी से वापस जाऊँगा। 

इसे भी पढ़ें: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावें तैनात की गईं। इससे पहले, प्रधानाध्यापक ने जिला प्रशासन से सहायता का अनुरोध किया था, जिसके बाद उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह ने प्रभावित लोगों को निकालने के लिए टीमें भेजीं। छात्रों और शिक्षकों को बचाने के लिए सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कई टीमों को तैनात किया गया। 

प्रमुख खबरें

Rinku Singh की Super Over में तूफानी पारी, दिवंगत पिता को समर्पित की KKR की यादगार जीत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी प्रवास के आख़िरी दिन जनसंवाद से युवाओं तक सशक्त जुड़ाव

America दबाव बनाने से बाज नहीं आ रहा, Iran को Donald Trump के बयानों पर पलटवार करने में मजा आ रहा

Delhi Riots 2020: केस साबित करने में नाकाम अभियोजन, Court ने सभी 12 आरोपियों को किया बरी