आंध्र के कडप्पा में पेंशन वितरण समारोह में शामिल होने ऑटोरिक्शा से पहुंचे मुख्यमंत्री नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को मासिक कल्याणकारी पेंशन वितरित करने के लिए यहां आयोजित एक जनसभा में ऑटोरिक्शा से पहुंचे। मुख्यमंत्री कडप्पा के गुडेम चेरुवु गांव में आयोजित एनटीआर भरोसा पेंशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नायडू हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक ऑटोरिक्शा में सवार होकर आए। इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री नायडू अनोखे अंदाज में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।’’

तिपहिया वाहन के पीछे की सीट पर बैठकर यात्रा पूरी करने के बाद, नायडू कुछ देर के लिए चालक के बगल में बैठे और तस्वीरें खिंचवाईं। बाद में उन्होंने किराये का भुगतान नकद राशि देकर किया, ऑटोरिक्शा चालक को आशीर्वाद दिया और जनसभा के लिए रवाना हो गए।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है