चिराग की इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश, NDA की दिखी ताकत, लालू यादव की पार्टी से कांग्रेस नेता नदारद!

By अंकित सिंह | Mar 24, 2025

बिहार में इस साल चुनाव होने है। रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में बिहार में इफ्तार पॉलिटिक्स भी जबरदस्त तरीके से जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। मुस्लिम समाज के भी कई बड़े नेताओं ने चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। इसके अलावा बिहार सरकार के तमाम मंत्री भी चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। 

हालांकि, लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस नेताओं की दूरी साफ तौर पर देखने को मिली। हाल में देखे तो कांग्रेस और राजद के बीच की दूरी भी देखने को मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पार्टी कहीं ना कहीं बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी ताकत दिखाने के लिए भी आयोजित कर रहे हैं। इससे पहले इमारत-ए-शरिया समेत कई धार्मिक मुस्लिम संगठनों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया। जवाब में, भाजपा ने इन संगठनों से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके कार्यों से दूर रहने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे मुस्लिम संगठन, इस बहिष्कार का बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत के साथ बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, भारी संख्या में रोजेदार नीतीश की इफ्तार में पहुंचे थे। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि 1 अणे मार्ग स्थित 'नेक संवाद' में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। 

प्रमुख खबरें

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई