पीएम मोदी ने की तारीफ तो गदगद हुए सीएम नीतीश, कहा- लंबे समय के लिए वंशवाद नुकसानदेह

By अंकित सिंह | Feb 14, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोर परिवार वादी पार्टी का लगातार आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में भी परिवार वादी पार्टियों पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। हाल में ही नरेंद्र मोदी ने राजनीति में परिवारवाद का जिक्र करते हुए इसे देश के लिए नुकसानदेह बताया था। अपने एक इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दिवंगत राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस के अलावा हमारे सहयोगी नीतीश बाबू है जो ‘‘हमारे सहयोगी नीतीश बाबू’’ हैं जो ‘‘ समाजवादियों’’ के तौर पर उभरे व अपना राजनीतिक वंश स्थापित करने के लालच में नहीं पड़े।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है: नीतीश कुमार

अब इसी को लेकर नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के लिए लंबे समय तक वंशवाद नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ऐसी पार्टियां अब अपना प्रभाव खोने लगी हैं साथ ही साथ नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की कृपा है जिन्होंने इस मुद्दे पर बात की है। कुमार ने बिना नाम लिए कहा कि जबतक आप अपनी मेहनत से हासिल करते हैं तो ठीक है। लेकिन एक बार आप अपनी पत्नी को अपने स्थान पर नियुक्त करते हैं, पार्टी पर बेटे को थोपना शुरू कर देते हैं तो आप खतरनाक कदम उठाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लालू ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज, बोले- वह राजद प्रमुख बने रहेंगे

इससे पहले जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा था कि नरेंद्र मोदी जी, लोहिया-जेपी, जॉर्ज फर्नांडिस व कर्पूरी को आदर्श मानकर नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को ही अपना परिवार माना, उनकी सेवा की। सामाजिक न्याय के साथ विकास का आधारभूत मॉडल भी दिया। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में राजनीतिक दलों में परिवार के प्रभुत्व की निंदा की थी और कहा था इनमें वे भी शामिल हैं जो ‘‘समाजवाद’’ की विचारधारा से जुड़े रहने का दावा करते हैं। मोदी की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बिहार में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लेकर थी। उप्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था और अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi CM Rekha Gupta पर नहीं होगी FIR, कोर्ट ने खारिज की अर्जी, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

प्रतिबंधित PLA का सदस्य रेगन सिंह Delhi से गिरफ्तार, Manipur Police को सौंपा गया

Indian Air Force ने लोक कल्याण मार्ग स्थित 39.5 एकड़ Sports Complex मंत्रालय को सौंपा

West Bengal: 393 निजी B.Ed Colleges को दाखिले की अनुमति, 205 संस्थानों पर रोक