Bihar के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को यहां वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। शकुनी चौधरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता हैं और उनका तीन दशक लंबा राजनीतिक करियर है।

सम्राट चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे पिता लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने भारतीय सेना में भी सेवा दी और बिहार के समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए काम किया। सड़क से लेकर संसद तक, उन्होंने हर स्तर पर काम किया है। हमारी कामना है कि वे 190 वर्षों तक हम सभी को अपना आशीर्वाद देते रहें।’’ सम्राट ने जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

सस्ता है... दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet स्टाफ के कमेंट पर भड़के यात्री, देखें वायरल वीडियो

Sonipat के पहलवान प्रांजल ने दिए थे हथियार! Tiger Shroff केस में Indore से हुआ गिरफ्तार

अमित शाह पर टिप्पणी मामला: Rahul Gandhi को सुलतानपुर MP-MLA Court से मिली राहत

Australia Visa के नए Biometrics नियम लागू, पहले आवेदन कर चुके लोगों पर असर नहीं