विधानसभा में मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़के CM नीतीश, बोले- यही रहा तो 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवारको बिहार विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर अपना आपा खो बैठे। कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव से सदन में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कुमार ने यह भी कहा कि मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से 10 साल के भीतर पृथ्वी खत्म हो जाएगी। कुमार की टिप्पणी प्रश्नकाल के दौरान आई जब राजद के सुदय यादव ने अपने कथन के समर्थन में तथ्य और आंकड़े देखने के लिए अपना फोन निकाला।

इसे भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस का दलित कार्ड! जानें अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम की निंदा करते हुए उन्हें रूढ़िवादी और पुराने मुख्यमंत्री बताया। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है। अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है। दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा ,छात्र और महिला विरोधी है। निंदनीय! आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें चिकित्सा की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी