Nawada में लालू-राबड़ी शासनकाल में 'जंगलराज' की CM Nitish Kumar ने लोगों को दिलाई याद, कब्रिस्तानों की घेराबंदी का भी किया जिक्र

By एकता | Apr 07, 2024

बिहार के नवादा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में एनडीए गठबंधन ने जनसभा की। पीएम मोदी ने इस जनसभा को संबोधित किया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस जनसभा में मौजूद थे। पीएम मोदी से पहले उन्होंने नवादा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को लालू-राबड़ी शासनकाल में 'जंगलराज' की याद दिलाई।

इसे भी पढ़ें: Upwaas 4 Kejriwal । दिल्ली सीएम की गिरफ्तार के खिलाफ AAP का सत्याग्रह, Sanjay Singh ने ED के एक्शन को बताया बड़ी साजिश

उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें (लालू-राबड़ी) 15 साल मिला था। पति-पत्नी ने केवल 15 साल राज किया और बिहार में कोई काम नहीं किया। पहले की स्थिति को पूरे तौर पर लोगों को मालूम होनी चाहिए। पहले कितना विवाद होता था झगड़ा होता था, आपस में झगड़े होते थे। हिंदू मुसलमान में भी झगड़े होते थे। आप लोग भी भूलिएगा मत, हमने सभी लोगों को एकजुट किया है। जिन लोगों को बिहार में मौका मिला उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। इसीलिए उन्हें वोट मत दीजिएगा।'

इसे भी पढ़ें: PM Modi Nawada Rally । छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जमकर सुनाई खरी-खोटी

सीएम ने कहा, 'भूलिएगा नहीं हम लोगों को 50 परसेंट से ज्यादा मुसलमान ने वोट किया। स्वास्थ्य केंद्रों में पहले इलाज नहीं होता था। एक महीने में केवल 39 लोग आते थे। कभी एक कभी दो, लेकिन अब 1000 लोग आ रहे हैं अपने इलाज के लिए। पहले इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती थी। हम लोगों ने न केवल इलाज की व्यवस्था की, बल्कि यह तय किया की जिस किसी को इलाज में दवा की जरूरत होगी उसे राज्य सरकार वहन करेगी। पहले बिहार में कितना ज्यादा हिंदू मुसलमान झगड़ा होता था। हमने 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। 8,000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी हुई और भी कब्रिस्तानों का घेराबंदी की गई।'

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी