पत्रकार की हत्या पर CM Nitish ने दिए जांच के आदेश, BJP बोली- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

By अंकित सिंह | Aug 18, 2023

बिहार के अररिया के रानीगंज बाजार इलाके में हिंदी दैनिक दैनिक जागरण में काम करने वाले एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मृतक की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में की गई है। मामले पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...मैंने अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'Nitish Kumar ने JDU का किया क्रियाकर्म', PK बोले- लिख कर रख लो, उनकी पांच सीट भी नहीं आएगी

नित्यानंद राय का निशाना

इन सब के बीच राज्य सरकार पर विपक्षी दल हमलावर हो गए है। विपक्ष का साफ तौर पर कहना है कि बिहार में कानून व्यवस्था फेल हो गयी है। रानीगंज इलाके में बदमाशों द्वारा पत्रकार की गोली मारकर हत्या किये जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह बहुत दुखद है। पत्रकार विमल कुमार की बदमाशों ने हत्या कर दी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था फेल हो गयी है। उपद्रवियों को किसी बात का डर नहीं है, क्योंकि उन्हें राज्य सरकार और जदयू व राजद दलों के सदस्यों का संरक्षण मिल रहा है। अररिया के रानीगंज में दैनिक जागरण के पत्रकार रहे विमल कुमार की हत्या कर दी गई है। कुछ दिन पहले ही उसके भाई की हत्या कर दी गई है और वह अपने भाई की हत्या का एकमात्र गवाह था। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कुछ शर्म करें और उपद्रवियों पर कार्रवाई करें। 

इसे भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में RJD नेता प्रभुनाथ सिंह पाए गए दोषी, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा पटना हाईकोर्ट का फैसला

भाजपा का निशाना

घटना पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने चरवाहा विद्यालय वाले जंगलराज के पुरोधा के साथ नीतीश कुमार जी ने गलबहियाँ किया है। उसका असर तो कुछ आएगा ही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि बिहार में निर्दोष नागरिकों, पत्रकारों और यहां तक ​​कि पुलिसकर्मियों की भी हत्या की जा रही है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अररिया में जो हुआ वह वाकई दुखद है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले घमंडिया महागठबंधन की राज्य में सरकार बनने के बाद से ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi में आज 22 शादियों से लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Ballia Court ने नाबालिग से कुकर्म के दोषी राम नारायण तिवारी को सुनाई 12 साल कैद

केरलम में Cabinet मतभेद की खबर गलत, K Muraleedharan बोले- सीधे काम करने में रखता हूं विश्वास

Face Serum के इस्तेमाल से स्किन होगी रिपेयर, अपनी त्वचा के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव